• Name
  • Email
मंगलवार, 6 जून 2023
 
 

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भारत पिछड़ा

शुक्रवार, 15 अक्टूबर, 2021  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत 116 देशों की सूची में फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है। इससे पहले भारत 94वें स्थान पर था।

भारत इस सूची में पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे हो गया है। पाकिस्तान 92वें, नेपाल और बांग्लादेश 76वें स्थान पर हैं।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस सूची में पांच से कम जीएचआई स्कोर रखने वाले चीन, ब्राज़ील और कुवैत समेत 18 देश शीर्ष स्थान पर हैं।

अलग-अलग देशों में लोगों को खाने की चीज़ें कैसी और कितनी मिलती हैं, ग्लोबल हंगर इंडेक्स उसे दिखाने का साधन है। 'ग्लोबल हंगर इंडेक्स' का सूचकांक हर साल ताज़ा आंकड़ों के साथ जारी किया जाता है।

इस सूचकांक के ज़रिए विश्व भर में भूख के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान की उपलब्धियों और नाकामियों को दर्शाया जाता है।

यह रिपोर्ट आयरलैंड की सहायता एजेंसी कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी के संगठन वेल्ट हंगर हिल्फ ने मिलकर तैयार की है। रिपोर्ट में भारत में भूखमरी के स्तर को लेकर चिंता जताई गई है।

साल 2020 में 107 देशों की सूची में भारत 94वें स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक भारत का जीएचआई स्कोर कम हुआ है। साल 2000 में ये 38.8 था जो 2012 से 2021 के बीच 28.8-27.5 रह गया।

जीएचआई स्कोर चार संकेतकों के आधार पर तय किया जाता है- अल्पपोषण, चाइल्ड वेस्टिंग (पांच साल से कम उम्र के बच्चे जिनका वज़न उनकी ऊंचाई के हिसाब से कम है, ये तीव्र कुपोषण को दर्शाता है), चाइल्ड स्टंटिंग (पांच साल से कम उम्र के बच्चे जिनकी उम्र के मुताबिक लंबाई कम है, जो लंबे समय से कुपोषण को दर्शाता है) और बाल मृत्यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर)।

जीएचआई ज़्यादा होने का मतलब है कि उस देश में भूख की समस्या अधिक है। उसी तरह किसी देश का स्कोर अगर कम होता है तो उसका मतलब है कि वहाँ स्थिति बेहतर है।

रिपोर्ट कहती है, ''भारत में सीओवीआईडी-19 महामारी के चलते लगे प्रतिबंधों का लोगों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।''
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
भारत में दिल्ली पुलिस ने रविवार, 28 मई 2023 को जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफ़आईआर ...
तुर्की में रेचेप तैय्यप अर्दोआन फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। अर्दोआन पिछले दो दशक से तुर्की की कमान संभाल रहे हैं और दो दशक सत्ता में रहने के बाद भी चुनाव जीतने में कामयाब ...
 

खेल

 
भारत में दिल्ली पुलिस ने रविवार, 28 मई 2023 को जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफ़आईआर ...
 
भारत में किसान नेता नरेश टिकैत के मनाने के बाद हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहाने का कार्यक्रम पहलवानों ने 5 दिन के लिए टाल दिया है ...
 

देश

 
भारत के राज्य ओडिशा के बालासोर ज़िले में शुक्रवार, 2 जून 2023 की शाम हुए रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में क़रीब 1000 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कई ...
 
भारत में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार, 30 मई 2023 को बताया कि एनसीईआरटी ने अपनी 12वीं कक्षा की किताब से खालिस्तान से जुड़ी पंक्तियों को हटा दिया है ...