अशोक गहलोत ने कहा, अगर अमित शाह जी के अंदर दम है, तो गृह मंत्रालय कमेटी बनाए
वृहस्पतिवार, 5 मई, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत के राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए बीजेपी की आलोचना की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह आग लगा रही है।
उन्होंने कहा कि वे किसी भी क़ीमत पर राजस्थान में हिंसा नहीं होने देंगे। राजस्थान के करौली में रामनवमी के दौरान और जोधपुर में ईद के दौरान हिंसा हुई थी।
अशोक गहलोत ने कहा कि करौली में दंगों के लिए जो तरीक़ा अपनाया गया, वही तरीक़ा सात राज्यों में था। उन्होंने कहा, ''रामनवमी के जुलूस पर लोगों ने फूल बरसाए। सातों राज्यों में दंगे हुए, फिर बुलडोज़र चले। करौली में दंगों के लिए जो तरीक़ा अपनाया गया, वही तरीक़ा सात राज्यों में था। इसकी भी जाँच होनी चाहिए।''
अशोक गहलोत ने भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा, ''अगर अमित शाह जी के अंदर दम है, तो गृह मंत्रालय कमेटी बनाए, उसमें हाई कोर्ट के जज हों, सुप्रीम कोर्ट के जज हों। करौली के बाद जो सात राज्यों में दंगे भड़के, उसकी जड़ में क्या था। क्या भावना थी, क्या प्लानिंग थी - तमाम चीज़ें सामने आ जाएँगी। आगे दंगे होने रुक जाएँगे। ये मेरा मानना है।''
उन्होंने दावा किया कि बीजेपी वाले एजेंडा बना रहे हैं और लड़ने दे रहे हैं। अशोक गहलोत ने कहा, "इनकी दंगे भड़काने की योजना थी, करौली, उसके बाद जोधपुर में, राजगढ़ में इनका अपना बोर्ड है वहाँ पर भी। हम लोगों ने पूरा प्रयास करके समय पर कार्रवाई की, गिरफ़्तारियाँ की गईं।"
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार, 21 मई, 2022 को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आमदनी के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के एक मामले में कसूरवार ...
उमरान मलिक आईपीएल के मौजूदा सीजन में तेज़ गेंदबाज़ी की नई सनसनी के तौर पर सामने आए हैं। बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने उन्हें रविवार, 22 मई, 2022 को इसका इनाम दिया ...
भारत के राज्य राजस्थान के जयपुर में हो रही बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में राष्ट्र भाषा पर छिड़ी बहस पर अपनी राय दी है ...