सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने एक पोर्टल बनाया है, जिसकी मदद से यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के तीर्थयात्री हज 2022 के लिए इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
पोर्टल में अलग-अलग पैकेज दिए गए हैं। इसके अलावा बहुभाषी कम्युनिकेशन सेंटर की भी सुविधा दी गई है जो 24 घंटे चलता है।
इसकी मदद से इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा भी बनाया जा सकता है। हज करने की इच्छा रखने वाले तीर्थयात्री सीधे www.motawif.com.sa पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
साल 2022 में हज यात्रियों की उम्र 65 साल से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही कोविड से बचने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। यात्रियों को नेगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी देनी होगी जो सऊदी अरब में आने से पहले करवाई गई हो।
उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले हज नहीं किया है।
मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की कोशिशों का मकसद तीर्थयात्रियों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना और उन्हें यात्रा के लिए उचित मूल्य की सुविधा देना है।
भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भारत के राज्य महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए बीजेपी ...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट ...
मध्य प्रदेश ने अपने से कहीं ज़्यादा मज़बूत समझी जा रही और 41 बार की चैंपियन मुंबई को हरा कर रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत लिया है। यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश की ...
भारत के राज्य केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर हमला हुआ है। आंध्र प्रदेश यूथ कांग्रेस ने हमले के लिए केरल की वामपंथी सरकार और एसएफ़आई कार्यकर्ताओं को ...
भारत के राज्य केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर शुक्रवार, 24 जून 2022 को हुए हमले की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने निंदा करते ...