हज से पहले दुनिया भर से एक लाख 72 हज़ार से अधिक लोग मदीना पहुँचे
बुधवार, 22 जून, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
सऊदी की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए ने मंगलवार, 21 जून 2022 को बताया कि अभी तक दुनिया भर से मदीना आने के लिए एक लाख 72 हज़ार 562 तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण किया गया है।
हज और उमराह मंत्रालय ने मदीना में आने वाले और लौटने वाले लोगों का आंकड़ा जारी किया है। इन आंकड़ों के मुताबिक़, क़रीब 1,56, 828 लोग प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुलअज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मदीना पहुंचे।
लैंड-इमिग्रेशन सेंटर पर 13,097 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। ये वो लोग हैं जो लैंड बॉर्डर के ज़रिए सऊदी अरब पहुँचे हैं।
ये आंकड़े मदीना में रह रहे तीर्थ-यात्रियों की राष्ट्रीयता भी बताता है। इसमें इंडोनेशिया से मदीना पहुंचे तीर्थ-यात्रियों की संख्या सबसे अधिक (24,478) है। इसके अलावा भारत, बांग्लादेश, इराक़ और ईरान के हज-यात्री भी शामिल हैं।
कोरोना महामारी के बाद से लगे प्रतिबंधों के बाद जून 2022 की शुरुआत में सऊदी अरब ने तीर्थ-यात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया है। हज यात्रियों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जारी ग्लोबल हेल्थ गाइडलाइन्स के दिशा-निर्देशों का सख़्ती से पालन किया जा रहा है।
सऊदी अरब के हज मंत्रालय के मोहम्मद अल-बिजावी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि आज हमने इस साल के तीर्थ-यात्रियों के पहले जत्थे, जो कि इंडोनेशिया से है, उसका स्वागत किया है। दूसरे देशों से जैसे भारत और मलेशिया से विमान आना जारी रहेंगे।
साल 2019 में सबसे बड़ी संख्या में क़रीब 25 लाख लोगों ने दुनिया की इस सबसे बड़ी तीर्थ यात्रा में हिस्सा लिया था। कोरोना महामारी के कारण 2020 में कई तरह के प्रतिबंध लगाते हुए तीर्थ-यात्रियों की संख्या को सीमित कर दिया गया था।
भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भारत के राज्य महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए बीजेपी ...
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय महिला क्रिकेट ...
मध्य प्रदेश ने अपने से कहीं ज़्यादा मज़बूत समझी जा रही और 41 बार की चैंपियन मुंबई को हरा कर रणजी ट्रॉफ़ी का ख़िताब जीत लिया है। यह पहला मौका है जब मध्य प्रदेश की ...
भारत के राज्य केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर हमला हुआ है। आंध्र प्रदेश यूथ कांग्रेस ने हमले के लिए केरल की वामपंथी सरकार और एसएफ़आई कार्यकर्ताओं को ...
भारत के राज्य केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड ऑफिस पर शुक्रवार, 24 जून 2022 को हुए हमले की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने निंदा करते ...