भाजपा लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के ख़िलाफ़ चल रही है: महबूबा मुफ्ती
शनिवार, 25 जून, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती ने भारत के राज्य महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है।
महबूबा मुफ्ती ने कहा, ''इस देश को जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं के खून पसीने से बनाया गया था। जिसका आधार लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता थी। भाजपा इसके विपरीत चल रही है। मैंने अपने जीवन में इससे भ्रष्ट सरकार नहीं देखी है।''
महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा, ''जिस तरह से भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा या महाराष्ट्र में विधायकों की खरीद फरोख़्त की है, भ्रष्टाचार का इससे बड़ा उदाहरण इतिहास में नहीं है।''
भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बिहार के बदले राजनीतिक हालात से निकले संदेश को देशव्यापी बताते हुए दावा किया है कि बीजेपी की नफ़रत और बांटने वाली राजनीति ...
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ...