• Name
  • Email
सोमवार, 2 अक्टूबर 2023
 
 

फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल संघ को निलंबित किया, अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेज़बानी छिनी

मंगलवार, 16 अगस्त, 2022  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल की शासकीय संस्था फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल संघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

फ़ीफ़ा ने तीसरे पक्ष के दखल की वजह से भारतीय फ़ुटबॉल महासंघ (एआईएफ़एफ़) पर ये कार्रवाई की है।

फ़ीफ़ा ने अपने बयान में कहा है कि परिषद ने सर्वसम्मति से भारतीय फ़ुटबॉल संघ को निलंबित करने का निर्णय लिया है। यहाँ तीसरे पक्ष का दखल है, जो कि फ़ीफ़ा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

फ़ीफ़ा की ओर से जारी बयान के अनुसार इस निर्णय से भारत से साल 2022 में आयोजित होने वाले अंडर-17 वीमेन फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी छिन गई है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 30 अक्टूबर, 2022 के बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में होना था।

फ़ीफ़ा ने कहा है कि ये निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू है। अगस्त 2022 की शुरुआत में फ़ीफ़ा ने भारतीय फ़ुटबॉल को सस्पेंशन की चेतावनी दी थी।

फ़ीफ़ा ने एक बयान में कहा है कि ये निलंबन तभी वापस लिया जाएगा जब एआईएफ़एफ़ के अधिकारियों का अपने दैनिक मामलों पर पूरी तरह नियंत्रण होगा।

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, अभी तक एआईएफ़एफ़ को एक समिति द्वारा चलाया जा रहा है। पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल पटेल अपना कार्यकाल ख़त्म होने के बाद भी चुनावों के बिना कार्यालय में बने हुए है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 

खेल

 
वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम वनडे की आईसीसी रैंकिंग में नंबर- 1 टीम बन गई है ...
 
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
 

देश

 
भारत में नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गुरुवार, 21 सितम्बर, 2023 को राज्यसभा में भी पारित हो गया है ...
 
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...