अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो ये पुतिन जैसी ग़लती होगी: अमेरिकी जनरल
वृहस्पतिवार, 17 नवम्बर, 2022 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
अमेरिकी सेना के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने कहा है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो ये उसके लिए एक रणनीतिक चूक होगी।
मार्क मिले इस समय अमेरिकी सेना में सबसे शीर्ष पद यूएस चेयरमैन ऑफ़ ज्वॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ की ज़िम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
मिले ने कहा है कि अगर चीन ने ताइवान के प्रति आक्रामकता दिखाई तो ये पुतिन जैसी ग़लती होगी।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण कर दिया था जिसे वह विशेष सैन्य अभियान का नाम देते आए हैं।
ये युद्ध अब तक जारी है और निकट भविष्य में भी इस संघर्ष का हल निकलता नहीं दिख रहा है।
रूस को इस युद्ध की वजह से भारी आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
मिले ने कहा, ''ताइवान पर हमला करके घेराबंदी करना एक बहुत मुश्किल काम है। ताइवान का ज़्यादातर इलाका पहाड़ी क्षेत्र है। सैन्य अभियान की दृष्टि से ये एक काफ़ी मुश्किल काम है।
ऐसी स्थिति में चीनी पक्ष काफ़ी जोख़िमभरी स्थितियों में होगा। इसके साथ ही चीन के लिए ये एक रणनीतिक और भू-राजनीतिक ग़लती होगी जैसी पुतिन ने यूक्रेन में की है।''
इसके साथ ही मिले ने कहा है कि ताइवान में जो स्थिति है, उसमें यूक्रेन युद्ध से सबक लेकर ताइवान को खुद का बचाव करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया जा सकता है।
लेकिन इसके साथ ही मिले ने कहा कि चीन इस सदी के मध्य तक दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त बनने की ओर बढ़ रहा है।
हालांकि, उन्होंने फिलहाल अमेरिका को दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त बताया।
उन्होंने कहा, "कोई कितनी भी आलोचना करें लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि इस समय अमेरिकी सेना दुनिया में सबसे ख़तरनाक सेना है। अमेरिकी सेना सबसे पहले पायदान पर है और हम इस पायदान पर बने रहना चाहते हैं।''
अमेरिका और चीन के बीच भविष्य में किसी तरह के संघर्ष के सवाल पर मिले ने कहा कि जब तक अमेरिकी सेना मजबूत स्थिति में रहती है तब तक ये अमेरिका और चीन में शक्ति के लिए संघर्ष का युद्ध में बाधक बना रहेगा।
भारत के राज्य ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। झारसुगुड़ा में गोली लगने के बाद उन्हें एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए ...
ईरान ने दावा किया कि उसने इस्फ़हान के शहर के पास सैन्य उद्योग को टारगेट करने वाले इस ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया है, इस हमले में कोई हताहत या गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ ...
भारत में केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार, 30 जनवरी 2023 को जारी एक एडवाइज़री में निजी टीवी चैनलों को हर दिन 30 मिनट तक जनहित के कार्यक्रम ...
कश्मीर में इस वक़्त भारी बर्फ़बारी हो रही है। इस बर्फ़बारी के बीच जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ''गर्मी में आपको गर्मी नहीं लगी और सर्दी में आपको सर्दी ...