अल्फ़ाबेट ने 12 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने का फ़ैसला किया
शुक्रवार, 20 जनवरी, 2023 आई बी टी एन खबर ब्यूरो
गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फ़ाबेट बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।
कंपनी अल्फ़ाबेट ने शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 को ऐलान किया कि उसने 12 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने का फ़ैसला किया है।
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक एल्फ़ाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक मेल किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ''हमने अपने वर्कफ़ोर्स में क़रीब 12,000 पदों को कम करने का फ़ैसला किया है।''
उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला ''बदली हुई आर्थिक वास्तविकता के कारण लिया गया है, जिसका हम आज सामना कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा, ''जिन फ़ैसलों के चलते हम यहां तक पहुंचे हैं, उनकी मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं।''
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस फ़ैसले का पूरी कंपनी की कई टीमों पर असर होगा। अमेरिका में इस फ़ैसले से प्रभावित होने वाले लोगों को कंपनी ने जानकारी दे दी है।
दूसरे देशों में इस प्रक्रिया को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है।
कुछ दिनों पहले ही माइक्रोसॉफ़्ट ने 10 हज़ार लोगों को नौकरी से निकालने की जानकारी दी थी।
विश्व चैंपियनशिप में भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता। इस मेडल के साथ ही अंतिम पंघाल ने पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत को 53 किलोग्राम ...
जैसे मंदिर में मूर्तियां होती हैं, वैसे सांसदों को बना रखा है और ओबीसी की मूर्तियां भर रखी हैं। पर ताकत बिलकुल नहीं है। देश को चलाने में कोई भागीदारी नहीं है ...