• Name
  • Email
शुक्रवार, 31 मार्च 2023
 
 

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की गोली लगने से मौत

रविवार, 29 जनवरी, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
भारत के राज्य ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

झारसुगुड़ा में गोली लगने के बाद उन्हें एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार, 29 जनवरी 2023 की दोपहर को जानलेवा हमला हुआ था। ये हमला तब हुआ था जब वो झारसुगुड़ा में एक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक एक एएसआई ने उन पर हमला किया था। नब किशोर दास पर हुए हमले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

हमले के बाद उन्हें एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर के एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था जहां कई डॉक्टरों की टीम उनका आपरेशन कर रही थी लेकिन तमाम कोशिशों के वाबजूद उन्हें बचाया नही जा सका।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताये हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ''डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया न जा सका।''

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, ''नब दास सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उन्होंने लोगों के लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग में कई अहम पहल कीं और उन्हें सफलता दिलाई। एक नेता के रूप में, उन्होंने बीजू जनता दल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।''

झारसुगुड़ा के ब्रजराजनगर के एसडीपीओ सर्बेस्वर भोई ने घटना के बाद बताया था, "ये हमला एक पुलिस एएसआई ने किया है। उस पुलिस अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।''

ओडिशा सरकार ने घटना की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देश दिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में एक प्रत्यक्षदर्शी और पेशे से वकील राम मोहन राव ने बताया , ''जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज़ आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा, उसके लिए उसने फायरिंग की है। गोली सीने में लगी है।''

इस हमले के बाद इलाक़े में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बीजू जनता दल के सीनियर नेता नब किशोर दास झारसुगुड़ा विधानसभा सीट से 2009 से विधायक थे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
लवलीना बोरगोहाईं के पहले नीतू घनघस (48 किलोग्राम) और निख़त ज़रीन (50 किलोग्राम) ने भी अपने अपने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले जीतकर फ़ाइनल में जगह बना ली ...
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूस के क़ब्ज़े वाले क्राइमिया के उत्तरी हिस्से में धमाके से ट्रेन के ज़रिए लाई जा रही रूसी मिसाइलें नष्ट हो गई हैं ...
 

खेल

 
लवलीना बोरगोहाईं के पहले नीतू घनघस (48 किलोग्राम) और निख़त ज़रीन (50 किलोग्राम) ने भी अपने अपने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले जीतकर फ़ाइनल में जगह बना ली ...
 
बैडमिंटन चैंपियनशिप स्विस ओपन सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के फ़ाइनल में भारत ने जीत दर्ज की है ...
 

देश

 
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को कथित तौर पर इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस डेटाबेस से हटाने की ख़बरों पर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर ...
 
भारत में ग़ैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम ट्रिब्यूनल (यूएपीए ट्रिब्यूनल) ने मंगलवार, 21 मार्च 2023 को अपने आदेश में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उससे जुड़े ...