• Name
  • Email
मंगलवार, 6 जून 2023
 
 

द केरला स्टोरी: क्या एडल्ट मूवी को टैक्स फ्री किया जा सकता है?

वृहस्पतिवार, 11 मई, 2023  आई बी टी एन खबर ब्यूरो
 
 
सबसे बड़ा सवाल कि क्या भारत में एडल्ट मूवी को टैक्स फ्री किया जा सकता है?

भारत के राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार, 10 मई 2023 को फ़िल्म 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे भारत के कुछ राज्यों में फ़िल्म को टैक्स फ्री पहले ही घोषित कर दिया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार, 10 मई 2023 की शाम को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "द केरला स्टोरी को हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है।''

फिल्म 'द केरला स्टोरी' टैक्स फ्री है या नहीं? इस एक सवाल से भारत के राज्य मध्य प्रदेश में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' के टैक्स फ़्री होने का ऐलान किया था।

फिर एक आदेश जारी हुआ, जिसमें ये कहा गया कि फिल्म 'द केरला स्टोरी' को टैक्स फ्री किए जाने का आदेश वापस ले लिया गया है।

अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार, 11 मई 2023 को इस पर प्रतिक्रिया दी है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''जिन लोगों में भ्रम की स्थिति है, उन सभी से मेरी प्रार्थना है कि किसी भ्रम में ना रहें। द केरला स्टोरी को मध्य प्रदेश के अंदर (टैक्स) फ्री कर दिया गया है। वो फ्री है। फ्री रहेगी। इसलिए कोई फर्जी या वायरल आदेश अगर हो तो उसको नहीं मानें। मुख्यमंत्री ने स्वंय घोषणा की है।''

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने ख़ुद की थी इसलिए फिल्म आगे भी टैक्स फ्री रहेगी।

टैक्स फ्री ना होने का आदेश किसने जारी किया था?

बुधवार, 10 मई 2023 को वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव आरपी श्रीवास्तव ने एक आदेश जारी किया था, जिसमें 6 मई 2023 को जारी टैक्स छूट का आदेश निरस्त किया गया था।

हालांकि मध्यप्रदेश सिनेमाघर एसोसिएशन ने भी बुधवार, 10 मई 2023 को मीडिया से इस बात की पुष्टि की थी कि 'द केरला स्टोरी' फिल्म अब टैक्स फ्री नहीं रहेगी।

उनका तर्क यही था कि यह एडल्ट मूवी है जिसे टैक्स फ्री नहीं किया जा सकता है, लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार ने फिर से उसे टैक्स फ्री करने की बात कही है।

वहीं मध्यप्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने ट्वीट किया था, "एडल्ट मूवी 'द केरला स्टोरी' शासन ने की टैक्स फ्री। आज 'बड़े पापा' की फटकार के बाद पूर्व आदेश वापस लिया। बयानवीरों आज के आदेश की पुष्टि करने को लेकर सभी गायब, फोन उठाने को भी तैयार नहीं? मध्य प्रदेश में सरकार है भी या नहीं?"

दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भी मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास खबरें

 
भारत में दिल्ली पुलिस ने रविवार, 28 मई 2023 को जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफ़आईआर ...
तुर्की में रेचेप तैय्यप अर्दोआन फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। अर्दोआन पिछले दो दशक से तुर्की की कमान संभाल रहे हैं और दो दशक सत्ता में रहने के बाद भी चुनाव जीतने में कामयाब ...
 

खेल

 
भारत में दिल्ली पुलिस ने रविवार, 28 मई 2023 को जंतर मंतर पर पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के आयोजकों और उनके समर्थकों पर दंगा करने और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफ़आईआर ...
 
भारत में किसान नेता नरेश टिकैत के मनाने के बाद हरिद्वार में गंगा में अपने मेडल बहाने का कार्यक्रम पहलवानों ने 5 दिन के लिए टाल दिया है ...
 

देश

 
भारत के राज्य ओडिशा के बालासोर ज़िले में शुक्रवार, 2 जून 2023 की शाम हुए रेल हादसे में अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में क़रीब 1000 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कई ...
 
भारत में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार, 30 मई 2023 को बताया कि एनसीईआरटी ने अपनी 12वीं कक्षा की किताब से खालिस्तान से जुड़ी पंक्तियों को हटा दिया है ...