Current Affairs

स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है। 

स्पेन में अगला आम चुनाव 2027 की गर्मियों...

शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

4 अक्टूबर, 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

डकोटा जॉनसन का मोनोलॉग

4 अक्टूबर, 2026
तीसरी बार होस्ट बनीं डकोटा जॉनसन ने अपने जन्मदिन पर SNL में होने और म्यूज़िशियन्स को डेट करने के बारे में बात की; इसके बा...

इराक से सेना हटाने के बावजूद अमेरिका मध्य पूर्व में और सैनिक भेज रहा है

4 अक्टूबर, 2026 - द टेक
इस हफ़्ते: सीज़फ़ायर के 368 दिनों में, इज़राइल ने गाज़ा में कम से कम 1,439 फ़िलिस्तीनियों को मार डाला है। अमेरिका...

इजराइल गाजा में फिलिस्तीनियों को ट्रैक करने के लिए एआई और चेहरे की पहचान का उपयोग कैसे करता है

4 अक्टूबर, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक युद्ध में एक बहुत शक्तिशाली टूल बनता जा रहा है।
गाज़ा में, इज़राइल ने फिलिस्तीन...

अमेरिका का प्रस्ताव परमाणु मुद्दे पर केंद्रित है, लेकिन ईरान का ध्यान होर्मुज जलडमरूमध्य पर है: बघाई

4 अक्टूबर, 2026
तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका के साथ चल रहे तनाव पर बात क...

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका के तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर से ईरान के मामले में वॉशिंगटन को और विकल्प मिलेंगे।

4 अक्टूबर, 2026
समुद्री सुरक्षा और सैन्य रक्षा मामलों के जानकार एलेक्जेंड्रू हुडिस्टियानु ने अल जज़ीरा को बताया कि अमेरिका का तीसरा एयरक्...

ONLINE VOTE

All the Lorem Ipsum generators the Internet tend repeat predefined chunks as necessary, making this the .

Slider Widget

International

POLITICS

SOCIAL PIXEL


Technology

आर्टेमिस 2 ने नया रिकॉर्ड बनाया, अंतरिक्ष यात्री ने 4,06,771 किलोमीटर का सफ़र तय किया

आर्टेमिस 2 ने नया रिकॉर्ड बनाया, अंतरिक्ष यात्री ने 4,06,771 किलोमीटर का सफ़र तय किया

मंगलवार, 7 अप्रैल, 2026 

नासा के आर्टेमिस 2 के चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में उस स्थान पर पहुंचे हैं, जहां अब तक कोई इंसान नहीं पहुंचा था। 

ओरियन स्पेसक्राफ़्ट ने धरती से अपनी सबसे ज़्यादा दूरी तय की है। यह इंसान की ओर से अपने ग्रह से सबसे दूर जाने का नया रिकॉर्ड है। 

नासा ने बताया कि यह दूरी 2,52,756 मील (4,06,771 किलोमीटर) थी।  धरती से सबसे दूर जाने का पिछला रिकॉर्ड 1970 में अपोलो 13 ने बनाया था। 

गौरतलब है कि पचास से अधिक साल बाद नासा का चंद्रमा को लेकर पहला मिशन शुरू हुआ। आर्टेमिस 2 मिशन के रॉकेट ने फ़्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। 

यह मिशन 1 अप्रैल, 2026 को शुरू हुआ। 10 दिन के इस मिशन में अंतरिक्ष यात्री चांद की सतह पर नहीं उतरेंगे, बल्कि आस-पास घूमते रहेंगे। 

Weekly News

स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है। 

स्पेन में अगला आम चुनाव 2027 की गर्मियों में होना तय था, लेकिन देश में अब 29 नवंबर 2026 को आम चुनाव होंगे। 

दरअसल, 87 वर्षीया एक महिला के घर का किराया अचानक बढ़ाए जाने का मामला सामने आने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद सरकार ने आवास संकट से निपटने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए। 

पेद्रो सांचेज़ की सरकार ने आवास संकट से निपटने के लिए कुछ अहम प्रस्ताव पेश किए थे, लेकिन संसद में उन्हें समर्थन नहीं मिला और ये ख़ारिज हो गए थे। 

महिला का किराया 500 यूरो से बढ़ाकर 2,650 यूरो कर दिया गया था। 

बाद में इसे घटाकर 1,650 यूरो किया गया, लेकिन यह उनकी 1,350 यूरो की मासिक पेंशन से अब भी 300 यूरो अधिक था। इस मामले के सामने आने के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए। 

 पेद्रो सांचेज़ 2018 से स्पेन के प्रधानमंत्री हैं। हालांकि अधिकतर सर्वेक्षणों में अगले चुनाव में कंज़रवेटिव पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलने का दावा किया गया है।  


कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी

भारत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर पार्टी की तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के लिए ये तीनों मांगें ‘नॉन-नेगोशिएबल’ हैं। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें नॉन-नेगोशिएबल हैं। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा। दूसरी, एसआईआर को रद्द करना। तीसरी, बैलट पेपर पर चुनाव कराना।"

"देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के साथी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। जो भी सिविल सोसायटी मेंबर और युवा संगठन इन मुद्दों पर देश में जगह-जगह संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं।"

खड़गे ने लिखा, "दूसरी ओर बीजेपी ने दिल्ली में महिला पत्रकारों का उत्पीड़न किया, वो बेहद निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है, ध्यान भटकाने के एक और अध्याय के लिए तैयार रहिए।"

कांग्रेस के स्टूडेंट संगठन एनएसयूआई ने सोमवार को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारों समर्थक राजधानी इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे हैं। 

इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के समर्थकों का यह मार्च रविवार को ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के लक्की मरवत शहर से शुरू हुआ था। यह शहर इस्लामाबाद से करीब 275 किलोमीटर दूर है। 

तहरीक-ए-इंसाफ़ के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार पर इमरान ख़ान की रिहाई के लिए दबाव बनाना है। 

इस बीच 73 वर्षीय इमरान ख़ान की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। उनके परिवार का दावा है कि जेल प्रशासन की ओर से समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी दाईं आंख की अधिकांश रोशनी चली गई है। 

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ख़ान पर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। पिछले साल भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें 17 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी।  हालांकि, इमरान ख़ान लगातार इन मामलों को 'राजनीतिक रूप से प्रेरित' बताते रहे हैं। 

इस्लामाबाद की ओर होने वाला यह मार्च पहले पिछले सप्ताह प्रस्तावित था।  हालांकि, सरकार और इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के बीच बातचीत का रास्ता खोलने के लिए इसे टाल दिया गया था। 

दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी और गतिरोध के बाद मार्च फिर शुरू किया गया। 

भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है। 

62वीं म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि बदलते समय के साथ भारत-रूस संबंधों का दायरा भी व्यापक हुआ। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "भारत और रूस के ऐतिहासिक रूप से बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, ख़ासकर 1950 के दशक से। उस इतिहास को भुलाया नहीं गया है... हमारे लिए सोवियत संघ, एक ऐसा देश था जो कई तरह से हमारे साथ खड़ा रहा, जब हमारी सुरक्षा और हमारी क्षेत्रीय अखंडता पर ख़तरा था। "

उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, "ऐसे समय में जब दुनिया के ज़्यादातर देश हमारे पड़ोस में एक सैन्य शासन का समर्थन करना पसंद कर रहे थे, रूस एक ऐसा देश था जिसके साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे।"

उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध को 'दुर्भाग्यपूर्ण संघर्ष' बताते हुए कहा, "इस संघर्ष पर हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ रहा है कि हम इसका अंत देखना चाहते हैं। इसके लिए बातचीत और कूटनीति की ज़रूरत होगी। इस मामले में बातचीत होनी ज़रूरी है।"

एस जयशंकर ने कहा कि भारत युद्ध को रुकवाने के लिए दोनों देशों से बातचीत कर चुका है। 

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने सभी बॉम्बर विमान हटाए

ब्रिटेन के आरएएफ़ फ़ेयरफ़र्ड एयरबेस से अमेरिका ने अपने सभी बॉम्बर विमान हटा लिए हैं। यह वही ब्रिटिश सैन्य अड्डा है, जहां 27 सितंबर को हुई एक घटना की जांच काउंटर टेरर पुलिस कर रही है। 

अमेरिकी विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एयरबेस पर तैनात सभी अमेरिकी बॉम्बर विमानों को वापस घरेलू ठिकानों पर भेज दिया है। हालांकि, अमेरिका ने विमानों को हटाने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। 

अमेरिका का यह फ़ैसला 27 सितंबर की उस घटना के बाद आया है, जब ग्लॉस्टरशायर स्थित आरएएफ़ फ़ेयरफ़र्ड एयरबेस के पास तीन संदिग्ध वाहनों की सूचना मिलने के बाद पुलिस को अलर्ट किया गया था। 

घटना के सिलसिले में शुरुआत में पांच लोगों को "आतंकवाद से जुड़े अपराधों" के संदेह में गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक छठे व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया गया था, जिसे बाद में ज़मानत पर छोड़ दिया गया। 

व्हाइटहॉल के स्रोतों ने इस बात से इनकार नहीं किया है कि वॉशिंगटन का अपने बॉम्बर विमानों को हटाने का फ़ैसला फ़ेयरफ़र्ड एयरबेस की घटना के जवाब में लिया गया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक़, यह फ़ैसला राजनीतिक स्तर पर नहीं बल्कि सैन्य और परिचालन स्तर पर लिया गया था। अमेरिकी सेना ने इस फ़ैसले की जानकारी अपने ब्रिटिश समकक्षों को दी थी। हालांकि, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है। 

घटना के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री एंडी बर्नम ने कहा था कि इस मामले में ईरान की भूमिका होने के "मज़बूत संकेत" मिले हैं। हालांकि, उन्होंने इसके समर्थन में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की थी। 

दूसरी ओर, ईरान ने इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। 

शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

4 अक्टूबर, 2026
शकीरा और दुआ लीपा - एंटोलोजिया (मैड्रिड से लाइव)

डकोटा जॉनसन का मोनोलॉग

4 अक्टूबर, 2026
तीसरी बार होस्ट बनीं डकोटा जॉनसन ने अपने जन्मदिन पर SNL में होने और म्यूज़िशियन्स को डेट करने के बारे में बात की; इसके बाद उनकी दोस्त टेलर स्विफ्ट भी उनके साथ शामिल हुईं।